निलंबन के बाद बोले बेग, मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हूं, सिद्दू कांग्रेस में नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2019

बेंगलुरू। कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की आलोचना करने पर पार्टी से निलंबित वरिष्ठ विधायक आर रोशन बेग ने बुधवार को कहा कि वह पार्टी के अनुशासित सिपाही हैं और सच बोलने के कारण उन्हें दंडित किया जा रहा है। बेग को राज्य नेतृत्व की खुलेआम आलोचना करने के आरोप में मंगलवार को कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया था। बेग ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस नेताओं के खिलाफ उनकी टिप्पणी पार्टी कार्यकर्ताओं के विचार हैं। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी के नेतृत्व वाली अखिल भारतीय कांग्रेस में हैं ‘‘न कि सिद्दू (सिद्धरमैया) कांग्रेस में।’’

बेग ने कहा ,‘‘कल रात सूचना मिली कि मुझे पार्टी से निलंबित कर दिया गया है...क्या सच बोलना अपराध है? जो मैंने कहा है वह सच्चाई है।’’ बेग ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने गांधी की आलोचना नहीं की है और वह पार्टी के अनुशासित सिपाही रहे हैं। सिद्धरमैया ने नयी दिल्ली में इस घटनाक्रम पर टिप्पणी करते हुये कहा,  वह जिस कांग्रेस में हैं, उससे मुझे कोई लेना-देना नहीं है। हम सब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में हैं।  

प्रमुख खबरें

अभी हम जिंदा हैं! जिद के बाद पेजिशकियान से कैसे मिले खामनेई?

Jharkhand: एम्बुलेंस से विधानसभा मार्च में पहुंचे Devendra Nath Mahto, बोले- मेरे सब्र की परीक्षा न लें!

Suvendu Adhikari का बड़ा तोहफा: Emergency में जेल जाने वालों को West Bengal में अब ₹10,000 मासिक पेंशन

शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? इथेनॉल विरोध पर भड़के BJP सांसद! कांग्रेस बोली- जिनके बाप...