महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में हुई झड़प पर एक्शन में स्पीकर, लिया गया यह बड़ा निर्णय

By अंकित सिंह | Jul 18, 2025

महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर कल भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर और एनसीपी-एससीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड के समर्थकों के बीच हुई झड़प पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने कहा कि मैंने तुरंत महाराष्ट्र विधानसभा सुरक्षा विभाग को हाथापाई की घटना के संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। विभाग ने मुझे एक रिपोर्ट सौंप दी है, इसमें शामिल संबंधित व्यक्तियों और अन्य अज्ञात के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

इसे भी पढ़ें: आप यहां आ सकते हैं...मुस्कुराते हुए विधान परिषद में फडणवीस ने दिया उद्धव को ऑफर, BMC चुनाव से पहले बदलेगा समीकरण?

स्पीकर नार्वेकर ने कहा कि विधानमंडल आचार समिति के गठन पर एक सप्ताह में निर्णय लिया जाएगा। सदन के सत्र के दौरान मंत्रियों को विधानमंडल परिसर में आधिकारिक बैठकें करने और आगंतुकों से मिलने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विधायकों को उनके साथ आए व्यक्तियों के आचरण के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा। पडलकर और आव्हाड दोनों ने सदन में अपने समर्थकों के बीच हुई हाथापाई पर खेद व्यक्त किया। 

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया