सच्चे भारतीय के रूप में बोल रहे... असदुद्दीन ओवैसी के मुरीद हुए किरेन रिजिजू

By अंकित सिंह | May 27, 2025

केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी की पाकिस्तान की सैन्य धमकी पर तीखा प्रहार करने के लिए सराहना की और कहा कि ओवैसी बहुत ही महत्वपूर्ण समय में सच्चे भारतीय के रूप में बोल रहे हैं। रिजिजू की प्रशंसा ओवैसी द्वारा पाकिस्तानी सेना प्रमुख असीम मुनीर की गलत फोटो खिंचवाने को लेकर की गई आलोचना के बाद आई है। कुवैत में भारतीय प्रवासियों के सदस्यों को संबोधित करते हुए ओवैसी ने 2019 के चीनी सैन्य अभ्यास की तस्वीर को भारत पर अपनी जीत के सबूत के रूप में पेश करने के पाकिस्तान के प्रयास की खिल्ली उड़ाई।

इसे भी पढ़ें: Global Outreach अभियान के जरिये दुनियाभर में भारत खोल रहा है पाकिस्तानी आतंकवाद की कलई

ओवैसी ने चुटकी लेते हुए कहा, "कल, पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ को एक तस्वीर भेंट की... ये बेवकूफ़ जोकर भारत से प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं।" ओवैसी ने कहा, "उन्होंने 2019 के चीनी सेना अभ्यास की एक तस्वीर दी थी और दावा किया था कि यह भारत पर जीत है।" उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यही करता है, वो सही तस्वीर भी नहीं दे पाता. नकल करने के लिए अकाल चाहिए, इनके पास अकाल भी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल

US Dollar की मजबूती से गिरा Rupee, 11 पैसे टूटकर 95.73 पर बंद

विद्या भारती का राष्ट्रव्यापी अभियान, 25 सितंबर को 25 हजार जगहों पर होगा Vande Mataram का सामूहिक गायन

Varshini Venkat: चेन्नई में टीवी अभिनेत्री कारोबारी से 5.5 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में गिरफ्तार