अगले दो तीन साल में खास गेंदबाज होगा रसिख सलाम: युवराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2019

बेंगलूरू। भारत के पूर्व चैम्पियन बल्लेबाज युवराज सिंह जम्मू कश्मीर के युवा तेज गेंदबाज रसिख सलाम के स्विंग पर नियंत्रण से प्रभावित हैं और उन्होंने कहा कि अगले दो तीन साल में वह खास खिलाड़ी बनकर निकलेगा। 

दिल्ली केपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिये अर्धशतक बनाने वाले युवराज ने कहा, ‘‘रसिख ने नेट पर अच्छी स्विंग गेंदबाजी की। उसे आखिरी दो गेंद पर छक्का चौका लगा। उसके अलावा उसकी गेंदबाजी अच्छी थी।’’ उन्होंने एमआईटीवी को दिये इंटरव्यू में कहा, ‘‘यह उसका पहला मैच था और उस लिहाज से उसने बहुत अच्छा खेला। वह अगले दो तीन साल में खास खिलाड़ी बनेगा।’’

इसे भी पढ़ें: अश्विन के बटलर को मांकड़िंग करने पर क्रिकेट जगत की मिली जुली प्रतिक्रिया

मुंबई इंडियंस के कोच शेन बांड ने भी उसकी तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह चुनौतीपूर्ण शुरूआत थी लेकिन कई बार हमें ऐसे हालात का सामना करना पड़ेगा । रसिख ने अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे बेहतर गेंदबाजों में से रहा। उसके भीतर सीखने की ललक है।’’

प्रमुख खबरें

Maharashtra Train Assault: महिला आयोग सख्त, Naigaon Station मामले में डीजीपी से सात दिन में मांगी रिपोर्ट

उत्तराखंड में Harish Rawat के बयान पर भड़कीं Rekha Arya, पूर्व सीएम पर लगाए गंभीर आरोप

कर्नाटक में निवेश बढ़ाएं, DK Shivakumar ने ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिया सरकारी सहयोग का भरोसा

Washington DC फायरिंग में 1 शख्स की मौत और 4 घायल, हमलावर ने खुद को मारी गोली