महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में स्पेशल कमांडो यूनिट सी-60 का जवान शहीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2025

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुआ सी-60 का एक जवान मंगलवार को शहीद हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शहीद जवान की पहचान 39 वर्षीय महेश नागुलवार के रूप में हुई है, जो गढ़चिरौली का रहने वाला था और स्पेशल ऑपरेशन स्क्वॉड से जुड़ा हुआ था।

अधिकारी के मुताबिक, अभियान में नागुलवार को गोली लगी और उसे हेलीकॉप्टर से इलाज के लिए गढ़चिरौली ले जाया गया, जहां वह शहीद हो गया। अधिकारी के अनुसार, जवान का अंतिम संस्कार बुधवार को गढ़चिरौली में उसके पैतृक गांव में किया जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घोषणा की कि राज्य सरकार मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के परिवार को दो करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देगी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य