भारत जोड़ो यात्रा: 150 रातों के लिए राहुल ब्रिगेड का 'आशियाना' बना ये खास कंटेनर, जानें खासियत

By अभिनय आकाश | Sep 09, 2022

कांग्रेस की तरफ से अपनी महत्वकांत्री भारत जोड़ो यात्रा का आगाज कर दिया गया है। पार्टी की तरफ से इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न योजनाओँ और चुनौतियों पर काम किया जा रहा है। यात्रा के दौरान रात में ठहरने के लिए पड़ाव पर कांग्रेस ने पड़ाव पर किसी होटल वगैरह की जगह अपना चलता फिरता ठिकाना तैयार करवाया है। कांग्रेस पार्टी की तरफ से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौजूद यात्रियों के सोने के लिए कंटेनरों की विशेष व्यवस्था की है। ये कंटेनर पूरी यात्रा के दौरान साथ ही रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी और पार्टी की महत्वकांक्षी 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस के करीब 230 पदयात्री ट्रकों पर लगे 60 कंटेनरों में रात बिताएंगे। इन ट्रकों को रोजाना एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: राहुल ने पहले दिन की 20 किलोमीटर की यात्रा, कांग्रेस बोली- हम नए अवतार में सामने आएंगे

कांग्रेस की यात्रा आगे बढ़ने के साथ हर रात यह कफिला आगे बढ़ता जाएगा। 'भारत जोड़ो यात्रा समिति के संयोजक दिग्विजय सिंह का कहना था कि इन 60 कंटेनरों में रात्रि विश्राम और टॉयलेट की सुविधाएं हैं। इनमें से कुछ में डबल बेड तो कुछ में चार और 12 विस्तरों की है। इस काफिले में एक्स से लेकर मेडिकल टीम तक शामिल हैं। उनका कहना था कि रात के पड़ाव को लेकर सबसे बड़ी चुनौती थी। ट्रकों के इस काफिले को कहां रोका जाए, क्योंकि 60 ट्रकों के लिए कम से कम दो एकड़ की जरूरत होती है। ऐसे में ज्यादातर रात का ठिकाना स्कूल और कॉलेज की बिल्डिंग को बनाया गया है। 

प्रमुख खबरें

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली