देशमुख की जमानत याचिका परआज फैसला सुना सकती है विशेष अदालत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2022

मुंबई की एक विशेष अदालत महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की जमानत याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुना सकती है। देशमुख कथित भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग के मामले में न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है। देशमुख (71) ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज धनशोधन के एक मामले में बंबई उच्च न्यायालय से चार अक्टूबर को जमानत मिलने के बाद इस मामले में भी जमानत के लिए अदालत का रुख किया था।

इसे भी पढ़ें: पुलिस ने धारा 144 लागूकर धरना स्थल खाली कराया, प्रदर्शनकारियों का आरोप पुलिस ने “दुर्व्यवहार ” किया

देशमुख महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे। इस सरकार में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस साझेदार थे। देशमुख इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद हैं। देशमुख ने आरोपों का खंडन किया है, लेकिन बंबई उच्च न्यायालय द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा था।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms समेत 12 कंपनियां अक्टूबर में ला रहीं IPO

बच्चों की सुरक्षा में निवेश करने वाली AI कंपनियों को प्रोत्साहन मिले: WEF विशेषज्ञ Cathy Li

Congress सांसद Bimol Akoijam पर यौन उत्पीड़न के आरोप, Bansuri Swaraj ने Rahul Gandhi से पूछे सवाल

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार