दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी में शिक्षक दिवस समारोह: “शिक्षक होने का धर्म” विषय पर विशेष परिचर्चा

By प्रेस विज्ञप्ति | Sep 09, 2025

नई दिल्ली। शिक्षक दिवस के अवसर पर दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी ने आज “शिक्षक होने का धर्म” विषय पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षण के आदर्शों, उत्तरदायित्वों और बदलते शैक्षिक परिदृश्य में शिक्षक की भूमिका पर गहन विमर्श हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार और चिंतक पद्म भूषण राम बहादुर राय ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि शिक्षक का धर्म केवल पढ़ाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के जीवन मूल्यों का निर्माण करना है। उन्होंने एस राधाकृष्णन के जीवन के संघर्ष और उनके आदर्श शिक्षक बनने की प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए कहा कि-अच्छे शिक्षक को पहचानने वाले लोगों की भी ज़रूरत होती है ।शिक्षा में यदि कोई अनुशासन, और समर्पण के साथ कार्य करता है और उसकी भावी पीढ़ी शिक्षक बनने को प्रेरित होती है तो यह श्रेयस्कर होगा ।

इस अवसर पर प्रो. अनु सिंह लाठर, कुलपति, दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी और प्रो. रंजना झा, कुलपति, इंदिरा गांधी दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी फॉर वीमेन (IGDTUW) ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। दोनों कुलपतियों ने उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच सहयोग की संभावनाओं और शिक्षक शिक्षा को और अधिक प्रासंगिक व समकालीन बनाने की दिशा पर विचार साझा किए। विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ संजीव राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में डॉ राजेश प्रसाद सिंह, डॉ नसीरुद्दीन, डॉ विनोद, डॉ जय शंकर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षा से जुड़े शोधार्थी, शिक्षाविद और विद्यार्थी शामिल हुए। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। आभार ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ सरोज मलिक ने किया।

प्रमुख खबरें

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं

Nayara Energy ने बढ़ाए Petrol-Diesel के दाम, टंकी फुल कराने की मची होड़

जब बुलावा आएगा, Rahul Gandhi भी आएंगे, Ayodhya में दर्शन के बाद बोले दिग्विजय सिंह

हम Kerala की A-Team हैं, Shashi Tharoor का बड़ा दावा- Congress जीतेगी 100 सीटें