Tiger Shroff फायरिंग में लगा MCOCA, कोर्ट ने 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक Police रिमांड में भेजा

By अभिनय आकाश | Oct 29, 2026

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के सभी आरोपियों को गुरुवार को एक विशेष MCOCA अदालत के सामने पेश किया गया और 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मुंबई पुलिस ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के 11 आरोपियों के लिए दस दिन की हिरासत की मांग की थी। इसके बाद अदालत ने सभी 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। नौवें आरोपी की मेडिकल हिस्ट्री भी अदालत में पेश की गई, जिसकी केवल एक ही किडनी काम करती है। सुनवाई के बाद, वकील अजिंक्य मिर्गल मधुकर ने कहा कि हमने नौवें आरोपी के मेडिकल रिकॉर्ड अदालत के सामने रखे। उसकी केवल एक किडनी काम करती है, जबकि दूसरी किडनी काम नहीं करती है... शुरुआत में उन्होंने (मुंबई पुलिस) दलील दी कि उन्हें डिजिटल और वित्तीय सुरागों का पता लगाना है और जब्त किए गए मोबाइल फोन से जानकारी निकालनी है। हमारा तर्क यह था कि चूंकि ये सभी चीजें पहले ही जब्त की जा चुकी हैं, इसलिए उन्हें शारीरिक हिरासत में रखने की कोई जरूरत नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: Tiger Shroff फायरिंग केस: Mumbai Police ने आरोपियों पर लगाया सख्त MCOCA


चार आरोपियों - कुणाल, सुमित, राधा और बबीता - को दूसरी बार एस्प्लेनेड कोर्ट (किला कोर्ट) में पेश किया गया। यह मामला 18 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे जुहू में हुई गोलीबारी से जुड़ा है, जब अभिनेता टाइगर श्रॉफ एक फुटबॉल क्लब से बाहर निकल रहे थे। अभिनेता को कोई चोट नहीं आई, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आईं।

प्रमुख खबरें

Jio Platforms की Share Market में बंपर एंट्री, 27 फीसदी उछाल के साथ 13.1 लाख करोड़ पहुंचा Market Cap

चार राज्यों के विधान परिषद चुनावों के मिले-जुले परिणामों के महत्वपूर्ण सियासी संदेश

सुनील जाखड़ ने Punjab में जल्द Model Code of Conduct लागू करने की मांग की

दुबई में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह एवं अनूपशहर विधायक संजय शर्मा को मिला ‘उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान’