मध्य प्रदेश में चलाया जाएगा अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान होगी सख्त कार्यवाही

By दिनेश शुक्ल | Jul 04, 2020

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मंत्रालय से वीडियो कांन्फ्रेन्स द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी स्थिति में अपराध सहन नहीं होंगे। चौहान ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति और अपराध बढ़ने के लिए जिम्मेदार और दोषी अधिकारियों को हटाने की कार्यवाही की जायेगी। उन्होनें कहा कि पुलिस बिना किसी दवाब के काम करे। इसके लिए विशेष अभियान भी चलाया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि घटना हुई तो टीआई, थानेदार ही नहीं वरिष्ठ अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा कि किसी की चिंता न करे, कोई अपराधियों को संरक्षण न दे। जो देगा उसे मैं देख लूंगा। आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों को ध्यान में रखते हुए भी सावधानी रखी जाए। कानून व्यवस्था प्रथम प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को की साइकिल भेंट

समीक्षा के दौरान उन्होनें कहा कि मानसून का आगमन हो चुका है ऐसी स्थिति में कुछ जिलों में निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनती है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में आमजन को बाढ़ से बचाएं, इसके लिए जिला प्रशासन आवश्यक प्रबंध करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक कर्मचारियों के नाम पर कुछ लोग वित्तीय अपराध भी कर रहे, इन्हे रोकें और माफिया, चिट फंड वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्यवाही हो। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहाँ भी आवश्यक हो, अपराधियों की संपत्ति जप्त करने की कार्यवाही की जाए। पूर्व वर्षों में ऐसी कार्यवाही की गई है। इसके लिये विशेष अभियान चलाया जाये।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा