Operation Ganga | बुखारेस्ट से 218 भारतीयों को लेकर नयी दिल्ली पहुंचा विशेष विमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2022

नयी दिल्ली। ‘ऑपरेशन गंगा’ के तहत नौवीं उड़ान यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर मंगलवार देर रात नयी दिल्ली पहुंची। यह उड़ान यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पूर्वी यूरोपीय देश में फंसे भारतीयों को वापस लाने के भारत सरकार के अभियान का हिस्सा है। रूस के साथ युद्ध के कारण यूक्रेन ने अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है, ऐसे में भारत अपने नागरिकों को भू -मार्ग से यूक्रेन के पड़ोसी देशों रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया लाकर वहां से विमान के जरिए स्वदेश ला रहा है।

इसे भी पढ़ें: रूस की अर्थव्यवस्था को चौपट कर देंगे, यूक्रेन के लिए नहीं लड़ रहे लेकिन नाटो के एक-एक इंच की रक्षा करेंगे: बाइडेन

इससे पहले, बुखारेस्ट से एक अन्य विमान 182 भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंचा था। मंत्री ने कहा कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रेल सुविधा काउंटर बनाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘विमान से उतरने के बाद आपकी घर वापसी के लिए रेलवे सुविधा काउंटर बनाए गए हैं।’’ आधिकारिक अनुमान के अनुसार, यूक्रेन के विश्वविद्यालयों में करीब 18,000 भारतीय छात्र पढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता