स्पेशल स्टैटस या पैकेज? बजट से पहले चंद्रबाबू नायडू ने की अमित शाह से मुलाकात, जानें क्या हुई बात

By अंकित सिंह | Jul 17, 2024

संसद के बजट सत्र से पहले दिल्ली की अपनी दूसरी यात्रा में, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, बैठक आगामी केंद्रीय बजट में राज्य के लिए बढ़े हुए धन आवंटन पर जोर देने के लिए थी। नायडू ने 16 जुलाई को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख ने बाद में 'एक्स' पर पोस्ट किया कि उन्होंने उन्हें पिछले पांच वर्षों में आंध्र प्रदेश की वित्त की विनाशकारी स्थिति से अवगत कराया। 

इसे भी पढ़ें: Honeymoon Destination: मालदीव-पेरिस कुछ भी नहीं है इन खूबसूरत जगहों के सामने, हनीमून के लिए यह डेस्टिनेशन आपका मन मोह लेगी

टीडीपी के संसदीय नेता कृष्ण देवरायलू ने कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि उनकी मांगों को सकारात्मक रूप से लिया जाएगा। टीडीपी बैठकें ज्यादातर बजट को लेकर ही हैं। हम एनडीए का हिस्सा हैं और उन्होंने हमें बजट से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया है। हमें उम्मीद है कि सीएम द्वारा की गयी मांगों को सकारात्मक रूप से लिया जायेगा। नायडू, जिनकी टीडीपी केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में एक प्रमुख भागीदार है, ने संसद में केंद्रीय बजट पेश होने से एक सप्ताह पहले अमित शाह से मुलाकात की। इस महीने नायडू की अमित शाह से यह दूसरी मुलाकात थी। इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय राजधानी की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात की थी।

प्रमुख खबरें

Jemimah Rodrigues की जगह Pratika Rawal की एंट्री, Asia Cup से पहले Indian Womens Team में हुआ बड़ा बदलाव

Electronics Export में 57% की रिकॉर्ड उछाल, लेकिन China और Taiwan पर निर्भरता अब भी बड़ी Challenge

Ferran Torres छोड़ेंगे Barcelona: PSG के साथ 50 Million Euro के बड़े Transfer सौदे पर लगी मुहर

Manchester United नहीं करेगा 100 Million का मेगा सौदा, कोच Michael Carrick ने Transfer Strategy पर तोड़ी चुप्पी