Andhra Pradesh को स्पेशल स्टेटस, नीतीश को डिप्टी PM का पद, क्या INDIA गठबंधन ने चल दिया अपना सबसे बड़ा दांव?

By अभिनय आकाश | Jun 04, 2024

18वीं लोकसभा चुनाव के परिणाम इस बार बीजेपी के लिए पहले की माफिक मुफीद नहीं रहे। बीजेपी के लिए अकेले अपने बूते पर बहुमत का आंकड़ा पार कर पाना संभव नहीं हो सका। हालांकि ये और बात है कि एनडीए बहुमत के आंकड़े से काफी आगे नजर आ रहा है। वहीं इंडिया गठबंधन ने भी इस चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर खुद को मजबूती से सामने रखा है। बीजेपी के बहुमत में नहीं आने की स्थिति में अनुमान, अटकलें, आशंकाएं तेज हो चली की उसके सहयोगी नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दूसरे खेमे यानी इंडिया गठबंधन में जा सकते हैं। वहीं दोपहर होते होते खबर आई कि शरद पवार ने दोनों नेताओं से बात की है। हालांकि बाद में खुद पवार ने इस तरह की किसी भी बात से इनकार किया है। 

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election results: उठ गई नीतीश कुमार को पीएम बनाने की मांग, जदयू नेता बोले- उनसे बेहतर कौन हो सकता है

टीडीपी की तरफ से अभी तक इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि चंद्रबाबू नायडू ने अपना प्रेस कॉनफ्रेंस कैंसल कर दिया। वहीं जदयू की तरफ से भी इंडिया गठबंधन के साथ जाने की खबरों का खंडन किया गया है। जदयू नेता केसी त्यागी ने साफ कहा कि हम एनडीए में हैं और कहीं नहीं जा रहे हैं। जदयू और टीडीपी  के साथ मिलकर सरकार बनाने की संभावनाओं पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि जैसा हमने पहले कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हमारे साथियों के साथ कल बैठक करेंगे। उसके बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकेगा। हम अपने गठबंधन के दलों से बात किए बिना हम इस पर कोई बयान नहीं देना चाहते।

प्रमुख खबरें

Pune Hooch Tragedy पर बड़ा Action, 13 पुलिस-आबकारी कर्मी सस्पेंड, अब CID करेगी मामले की जांच

Naimisharanya Mystery: UP की वो जगह जहां Kaliyug की No Entry, जानें क्या है पौराणिक कहानी

खुशबू सुंदर ने PM नरेंद्र मोदी से की मुलाक़ात, बेटी अवंतिका की शादी का दिया न्योता

Yes Milord: क्या है संविधान का अनुच्छेद 142, सुप्रीम कोर्ट से HC को फैसला सुनाने के लिए मिला निर्देश, अब लंबित मामलों में आएगी तेजी?