Indian Air Force Aerial Display । चेन्नई में वायुसेना का शानदार हवाई प्रदर्शन, Marina के आसमान में दिखा मनमोहक नजारा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2024

चेन्नई। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमानों ने स्थानीय मरीना के आसमान में अपनी वायुशक्ति और युद्ध-कौशल का प्रदर्शन करते हुए रविवार को यहां उपस्थित जनसमुदाय को रोमांच से भर दिया। ये लोग रविवार को उमस के बावजूद हजारों की संख्या में यहां पहुंचे और राफेल सहित भारतीय वायुसेना के विभिन्न लड़ाकू विमानों का रणकौशल का भरपूर आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand में चौखंबा में फंसी थीं दो विदेशी महिला पर्वतारोही, Indian Air Force ने सुरक्षित निकाला

लाइटहाउस और चेन्नई बंदरगाह के बीच मरीना पर आयोजित 92वें भारतीय वायुसेना दिवस समारोह में वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन, राज्य के विभिन्न मंत्री, चेन्नई की महापौर आर. प्रिया और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

साफ आसमान के कारण भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा किए गए लोमहर्षक हवाई शो का बेहतरीन नजारा देखने को मिला। रेतीले समुद्र तट पर एकत्र हुए लोगों ने दोपहर एक बजे शो के अंत में भारतीय वायुसेना के विमानों से हवाई फोटोग्राफी के लिए अपने छाते दिखाए। हवाई प्रदर्शन में लगभग 72 विमानों ने भाग लिया, जिसे लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Narasimhanand Saraswati की आपत्तिजनक टिप्पणी पर मचा बवाल, Mayawati ने की सख्त कार्रवाई की मांग

सुपरसोनिक लड़ाकू विमान राफेल समेत करीब 50 लड़ाकू विमानों ने एक साथ मिलकर आसमान में विभिन्न रंगों की चमक बिखेरी। डकोटा और हार्वर्ड, तेजस, एसयू-30 और सारंग ने भी हवाई सलामी में हिस्सा लिया। सुखोई एसयू-30 ने भी अपने करतब दिखाए। देश का गौरव और स्वदेश निर्मित अत्याधुनिक तेजस एवं हेलीकॉप्टर प्रचंड ने भी 21 साल के अंतराल के बाद चेन्नई में आयोजित हवाई प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रमुख खबरें

France में हिंसक प्रदर्शन और Curfew के बीच भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए जारी की Advisory

Papankusha Ekadashi Vrat पर भगवान विष्णु की पूजा से मिलता है 100 व्रत के समान पुण्य फल

Texas के Big Bend में सीमा दीवार निर्माण पर रोक के खिलाफ Supreme Court पहुंचा ट्रंप प्रशासन

Saudi Aramco Attack | सऊदी अरामको पर दहलाने वाला ड्रोन हमला! दो की मौत और घायल लोगों में एक भारतीय भी शामिल, अमेरिका ने जारी किया देश छोड़ने का फरमान