कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज! वीरप्पा मोइली का बयान, DK शिवकुमार को CM बनने से कोई नहीं रोक सकता

By अंकित सिंह | Mar 03, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एम वीरप्पा मोइली ने कांग्रेस के "कुटुम्बोत्सव" कार्यक्रम में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में सीएम की कुर्सी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार गुट आमने-सामने है। डी के शिवकुमार की उपस्थिति में बोलते हुए, मोइली ने शिवकुमार को पहला विधायक टिकट दिलाने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला और कहा कि वह एक सफल नेता के रूप में उभरे हैं। 

मोइली ने विशेषकर चुनौतीपूर्ण समय में शिवकुमार के नेतृत्व की सराहना की। मोइली ने पार्टी के पुनर्निर्माण में शिवकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा, "केपीसीसी अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने संकट के दौरान पार्टी को पुनर्जीवित किया और विभिन्न राज्यों में कांग्रेस को फिर से सत्ता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।" शिवकुमार के खिलाफ की गई आलोचनाओं के जवाब में मोइली ने विपक्ष की टिप्पणियों को खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी टिप्पणियां अक्सर व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए की जाती हैं।

इसे भी पढ़ें: DK Shivakumar ने सद्गुरु के ईशा योग केंद्र दौरे की आलोचना का जवाब दिया, अपने दौरे का बचाव किया

मोइली ने आगे इस बात पर जोर दिया कि उन्हें रोकने के किसी भी प्रयास के बावजूद, यह अपरिहार्य था कि शिवकुमार यह भूमिका निभाएंगे। कांग्रेस नेता डॉ एम वीरप्पा मोइली के बयान के बारे में पूछे जाने पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता। मैं कार्यकर्ताओं की बैठक में था। मैं सभी बूथ अध्यक्षों को प्रतिज्ञा दिलाने गया था क्योंकि मुझे पार्टी अध्यक्ष के रूप में पूरे राज्य में यात्रा करनी है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Metro ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच बंद किए 11 स्टेशन, Rajiv Chowk पर इंटरचेंज चालू

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं, दिल्ली पुलिस ने लगाई BNSS 163

हमले की स्थिति में सभी हथियारों से जवाब देगा Russia, पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेताया

Mahanadi water dispute: ओडिशा और Chhattisgarh समाधान के करीब पहुंचे, बोले Mohan Charan Majhi