स्पेंसर रिटेल के चेयरमैन ने कहा, खुदरा विक्रेताओं के लिए अवसर पैदा कर रहा ई-कॉमर्स क्षेत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2021

नयी दिल्ली। स्पेंसर रिटेल के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा कि ई-कॉमर्स की बढ़ते दायरे से हर खुदरा विक्रेता के लिए अवसर पैदा हो रहे हैं और बढ़ती आय, अनुकूल जनसांख्यिकी और बढ़ते शहरीकरण के सहारे उद्योग के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण सकारात्मक दिख रहा है। स्पेंसर रिटेल की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, रिटेल का भविष्य ओमनी-चैनल दृष्टिकोण में निहित है, जिसका अर्थ है स्टोर और ऑनलाइन दोनों के माध्यम से बिक्री का एकीकरण करना।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में दर्दनाक हादसा: एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट से चार बच्चों समेत नौ लोगों की मौत

गोयनका ने साथ ही अपनी कंपनी के ई-कॉमर्स कारोबार को लेकर कहा कि इसने ऑनलाइन क्षेत्र में कई गुना वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा, एक विशाल अवसर है, जो न केवल तेज वृद्धि कर रहे मौजूदा मॉडल के जरिये मिल रहा है बल्कि यह कई उत्पादों, बाजारों एवं नये भौगोलिक क्षेत्रों को जोड़कर और वृद्धि कर सकता है।

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने हमीरपुर में स्कूल सड़क के लिए Forest NOC देने का आदेश दिया

Raipur Police के खिलाफ ईसाई संगठन का मोर्चा, दुर्व्यवहार के आरोप में कार्रवाई की मांग

JPNIC Lucknow के संचालन और रखरखाव को UP Cabinet की मंजूरी, 30 साल की लीज पर दिया

Kurukshetra Murder: महिला ने तीन चाकुओं से की पति की हत्या, जांच जारी