मिलिए असली विक्की डोनर से, बन चुके है 129 बच्चों के बाप; यह है चाहत

By निधि अविनाश | Jan 27, 2022

आपने बॉलीवुड फिल्म विक्की डॉनर तो देखी होगी जिसमें एक्टर आयुष्मान खुराना स्पर्म डोनर का रोल निभा रहे थे उसी के तर्ज पर एक टीचर ने स्पर्म डोनेट किया है और 129 बच्चों के जैविक पिता बन गए है। फिलहाल  9 और बच्चे पैदा होने वाले है जो अभी गर्भ में हैं। बता दें कि, यह एक रिटायर्ड टीचर है और इनका नाम क्‍लाइवेस जोंस है। यह ब्रिटेन के डर्बी में रहते हैं और 58 साल की उम्र में उन्होंने स्पर्म डोनेट करने का फैसला किया। वह अपना स्पर्म फ्री में डोनेट करते हैं। डेलीमेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्पर्म डोनेट को लेकर हेल्थ एक्‍सपर्ट ने उन्हें चेताया है क्योंकि वह अपना स्पर्म किसी लाइसेंस क्लिनिक में नहीं बल्कि फेसबुक के माध्यम से दे रहे है जिससे कई परिवार खुश हुए है। जोंस ने स्पर्म डोनेट को लेकर कहा कि, वह दुनिया में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले शख्स हैं। जोंस यह आने वाले कई सालों तक जारी रखेंगे जिससे बच्चों की संख्या शायद 150 हो जाए। उन्होंने कहा कि, वह क्लिनिक के बारे में जानते है जहां स्पर्म डोनेट नहीं किया जाता है बल्कि इनकी बिक्री की जाती है। जोंस ने बताया कि,उन्हें मां की तरफ से बच्चों की कई तस्वीरें मिलती है और वह उस दौरान काफी खुश होती है जिससे मुझे खुशी मिलती है। 

प्रमुख खबरें

France Social Media Ban: 15 साल से कम उम्र के बच्चों पर पाबंदी, President Macron का ऐतिहासिक फैसला

US-China Relations में सुधार की उम्मीद: Marco Rubio बोले- Xi Jinping की यात्रा से सुलझेंगे आपसी मतभेद

David Warner ने Drink Driving Case में स्वीकार किया अपना जुर्म, 18 August को कोर्ट सुनाएगी अंतिम सजा

Hanuma Vihari ने Shubman Gill की Captaincy पर उठाए सवाल, Kuldeep Yadav को बाहर रखना बताया बड़ी गलती