स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ के बोर्ड के लिए चुने गए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2019

सिओल। किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अजय सिंह को अंतरराष्ट्रीय हवाई परिवहन संघ (आईएटीए) के बोर्ड के लिए रविवार को चुना गया।

जेट एयरवेज के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल आईएटीए से लंबे समय तक जुड़े थे और पुराने बोर्ड के सदस्य भी थे। लुफ्थांसा समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कार्स्टन स्फोर को एयरलाइन कंपनियों के वैश्विक संगठन के बोर्ड का नया चेयरमैन चुना गया है। उन्होंने आईएटीए की वार्षिक आम बैठक संपन्न होने के बाद रविवार को यह पदभार संभाल लिया।

इसे भी पढ़ें: जेट एयरवेज के कर्मचारियों को राहत, स्पाइसजेट देगी 2,000 कर्मियों को नौकरी

स्फोर एक वर्ष के कार्यकाल के लिए आईएटीए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के चेयरमैन रहेंगे। मार्च में आईएटीए की सदस्यता लेने वाली स्पाइसजेट भारत की पहली किफायती एयरलाइन बनी।

प्रमुख खबरें

Ambati Rayudu की नई पारी, Hyderabad Cricket Association में संभाला Director का पद

Noida Airport से 15 जून को उड़ेगी पहली Flight, IndiGo जोड़ेगी Delhi-NCR को सीधा Mumbai से

CRPF का Zero Tolerance फरमान, सरकार विरोधी Social Media Post पर अब होगी सीधी कार्रवाई

बच्चों को Badminton नहीं खेलने दूंगा, Thomas Cup विनर Satwiksairaj का छलका दर्द