कोरोना वायरस का असर, स्पाइसजेट ने अप्रैल अंत तक रद्द की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 19, 2020

नयी दिल्ली। स्पाइसजेट ने घोषणा की है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते वह आगामी शनिवार से अप्रैल अंत तक अपनी ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन रद्द करने के लिए “मजबूर” है।

घातक कोरोना वायरस (कोविड-19) रोग के चलते पैदा हुई अभूतपूर्व परिस्थितियों में भारत सहित कई देशों ने अपनी सीमा को आंशिक रूप से बंद कर दिया है और ऐसे में दुनिया भर की प्रमुख विमानन कंपनियों ने अपने उड़ान संचालन में भारी कमी कर दी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में खत्म हो सकती हैं इतनी नौकरियां

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 के कारण उत्पन्न अभूतपूर्व स्थिति के मद्देनजर स्पाइसजेट को 21 मार्च से 30 अप्रैल, 2020 तक अपनी अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने कहा, “हम स्थिति सामान्य होते ही निलंबित उड़ानों को फिर से शुरू करेंगे।”

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार का काला दिन जारी, सेंसेक्स 2100 अंकों से ज्यादा टूटा

प्रवक्ता ने हालांकि कहा कि उसकी कोलकाता - ढाका उड़ान तय समयसारिणी के अनुसार चलती रहेगी। उन्होंने कहा, “हमारी चेन्नई - कोलंबो उड़ान 25 मार्च 2020 से दोबारा शुरू होगी, जबकि हमारी दिल्ली - दुबई और मुंबई - दुबई उड़ानें 16 अप्रैल 2020 से दोबारा शुरू होंगी।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा