SpiceJet को Supreme Court से डबल झटका, 144 करोड़ की अर्जी खारिज, Chairman Ajay Singh पर जुर्माना।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली स्पाइसजेट एयरलाइन और उसके चेयरमैन अजय सिंह की याचिका खारिज कर दी। याचिका में उच्च न्यायालय के 144.5 करोड़ रुपये जमा कराने के आदेश को चुनौती दी गयी थी। यह विवाद कलानिधि मारन और केएएल एयरवेज प्राइवेट लिमिटेड के साथ मध्यस्थता मामले से जुड़ा है। न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति आलोक अराधे की पीठ ने उच्च न्यायालय का 19 जनवरी का आदेश बरकरार रखा।

इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने अजय सिंह पर अनावश्यक रूप से मुकदमेबाजी जारी रखने के लिए एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया। दिल्ली उच्च न्यायालय ने जनवरी में कहा था कि शीर्ष अदालत के 2023 के भुगतान एवं अनुपालन निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया गया। स्पाइसजेट ने 194.51 करोड़ रुपये देय होने को स्वीकार किया था। इसमें से 50 करोड़ रुपये पहले ही जमा किए जा चुके हैं, जबकि 144.51 करोड़ रुपये बाकी हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले पर

स्पाइसजेट ने एक बयान में कहा कि उसने आदेश को ध्यान में ले लिया है और अदालत के सभी निर्देशों का पालन करेगी। इसके साथ ही स्पाइसजेट ने कहा कि इस घटनाक्रम का उसके दैनिक परिचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। यह मामला 2015 के शेयर हस्तांतरण समझौते से जुड़ा है, जिसके तहत मारन और केएएल एयरवेज ने स्पाइसजेट में अपनी 58.46 प्रतिशत हिस्सेदारी अजय सिंह को बेची थी। एयरलाइन ने कहा कि वह मारन और केएएल एयरवेज को अब तक 730 करोड़ रुपये चुका चुकी है, जिसमें 580 करोड़ रुपये मूलधन और 150 करोड़ रुपये ब्याज शामिल हैं। शेष राशि अदालत के निर्देश के अनुरूप जमा कराई जाएगी।

प्रमुख खबरें

मुंबईकरों को महंगाई का एक और झटका! CNG ₹2 और PNG 50 पैसे महंगी, जानें नई दरें और जेब पर असर

IPL 2026 GT vs RR Match Highlights | राजस्थान रॉयल्स और वैभव सूर्यवंशी का जादुई सफर खत्म! शुभमन गिल के शतक से गुजरात टाइटंस फाइनल में पहुंची

India-US Trade Deal | आखिरी 1% का सफर... भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में पहुंचा, अगले हफ़्ते दिल्ली में निर्णायक महामंथन

दबाव की भाषा हमें मंज़ूर नहीं, ईरान ने ट्रंप के सीज़फ़ायर के दावे को किया ख़ारिज