SpiceJet ने मालवाहक ए340 की पहली उड़ान पूरी की, बनीं कार्गो सेवा का परिचालन करने वाली पहली भारतीय कंपनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 22, 2020

मुंबई। किफायती विमानन सेवाएं देने वाली कंपनी स्पाइसजेट ने एम्सटर्डम से यहां के लिये ए340 मालवाहक विमान की पहली उड़ान सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। ऐसा कर स्पाइसजेट पहली भारतीय विमानन कंपनी बन गयी है, जिसने लंबी दूरी की नॉन-स्टॉप कार्गो सेवा का परिचालन किया है। कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वही ए340 मालवाहक विमान शनिवार को मुंबई से सूडान के लिये अगली उड़ान भरेगा। कंपनी के पास नौ मालवाहक विमानों का एक अलग बेड़ा है। इसमें पांच बोइंग 737, तीन बॉमबार्डियर क्यू-400 और एक एयरबस ए340 शामिल है।

प्रमुख खबरें

NCST ने Kishtwar में नाबालिग दुष्कर्म मामले पर लिया संज्ञान, 5 दिन में मांगा जवाब

Telangana Congress ने Revanth Reddy के खिलाफ विवादित बयान पर सख्त एक्शन की सिफारिश की

Haiti Attack: हथियारबंद गिरोह ने 47 लोगों को मारा, 50 से अधिक का अपहरण

Kanpur Nagar Nigam में वसूली और ठेका हेराफेरी पर 2 गिरफ्तार, 6 केस दर्ज