SpiceJet ने पट्टे पर विमान देने वाली कंपनी के साथ 1.12 करोड़ डॉलर का विवाद निपटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2024

नयी दिल्ली। आर्थिक संकट में फंसी एयरलाइन स्पाइसजेट ने मंगलवार को कहा कि उसने 1.12 करोड़ डॉलर की राशि से जुड़े विवाद में विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी क्रॉस ओशन पार्टनर्स के साथ समझौता कर लिया है। एयरलाइन ने कहा कि इस विवाद निपटान समझौते के तहत बिना किसी अतिरिक्त लागत के एयरफ्रेम और इंजन के हस्तांतरण से उसे लाभ होगा। 

स्पाइसजेट ने बयान में कहा, ‘‘क्रॉस ओशन पार्टनर्स की तरफ से दायरयाचिका पर दोनों पक्षों ने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष यह संयुक्त घोषणा की।’’ स्पाइसजेट पिछले कुछ समय से कई बाधाओं का सामना कर रही है और वह धन जुटाने की कोशिशों में लगी है। हालांकि, एयरलाइन ने हाल के दिनों में कुछ विवादों का निपटारा करने में सफलता हासिल की है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत