स्पाइसजेट अगले महीने से ब्रिटेन के लिए उड़ान शुरू करेगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 04, 2020

मुंबई। बजट विमानन कंपनी स्पाइसजेट को लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर ‘स्लॉट’ मिल गया है। इससे एयरलाइन अगले महीने से लंदन के लिए उड़ानें शुरू कर सकेगी। स्पाइसजेट ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ‘एयर बबल’ करार के तहत उसे ये स्लॉट मिले हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने के बाद इसका विस्तार कर उसे नियमित उड़ान सेवा की अनुमति दी जाएगी। एयर बबल एक द्विपक्षीय व्यवस्था है, जिसमें दो देशों की एयरलाइंस कुछ नियमनों और अंकुशों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं।

प्रमुख खबरें

Sunset Awe Effect: Sunset Awe बढ़ाता है एकाग्रता और Memory, अनिद्रा की समस्या से मिलेगी राहत

Nirmala Sitharaman पहुंचीं Singapore, वैश्विक निवेशकों के साथ करेंगी उच्चस्तरीय बैठकें

Karnataka में आइसक्रीम इकाइयों पर छापा, 70 नमूने जांच के लिए भेजे

Shardiya Navratri 2026 की शुरुआत 11 अक्टूबर से होगी, हाथी पर सवार होकर आएंगी Maa Durga