स्पिनर अलेक्स हर्टले को इंग्लैंड महिला टी20 टीम में शामिल किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 02, 2019

मुंबई। बायें हाथ की स्पिनर अलेक्स हर्टले को भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की श्रृंखला के लिये इंग्लैंड की टी20 में शामिल किया गया है। इंग्लैंड के मीडिया मैनेजर ने शुक्रवार को बताया, ‘‘अलेक्स हर्टले को इंग्लैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है"। पच्चीस वर्षीय हर्टले ने अब तक केवल तीन टी20 मैच खेले हैं। 

उन्हें आलराउंडर सोफी एक्लेस्टोन की जगह टीम में लिया गया है जो हाथ में फ्रैक्चर के कारण टीम से बाहर हो गयी थी। सोफी बायें हाथ की स्पिनर हैं। 

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष