SAARC की भावना अभी भी जीवित, यूनुस ने दक्षिण एशियाई समूह को पुनर्जीवित करने का किया आह्वान

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2026

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने गुरुवार को दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय संगठन सार्क को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया। यह आह्वान तब किया गया जब कई नेता ढाका में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित थे। यूनुस ने गुरुवार को कहा कि "सार्क की भावना अभी भी जीवित है और मजबूत है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में दक्षिण एशियाई देशों की मजबूत उपस्थिति और एकजुटता का हवाला दिया। पोस्ट में कहा गया है कि यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश की तीन बार की प्रधानमंत्री और दुनिया की दूसरी महिला मुस्लिम राष्ट्राध्यक्ष के प्रति सार्क सदस्य देशों द्वारा दिखाए गए सम्मान से वे अत्यंत भावुक हुए।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Jaishankar ने Pakistan और Bangladesh को एक साथ दिखा दिया आईना, वैश्विक मुद्दों पर भी खुलकर बात की

पाकिस्तान के संसदीय अध्यक्ष और नेपाल, श्रीलंका और मालदीव के मंत्रियों ने राजकीय अतिथि गृह जमुना में मुख्य सलाहकार से शिष्टाचार भेंट की। अतिथि गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगत बेगम खालिदा जिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोकतंत्र के लिए उनके आजीवन संघर्ष और दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और सहयोग को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों को याद किया। बैठकों के दौरान, प्रोफेसर यूनुस ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर बार-बार जोर दिया। उन्होंने मालदीव के मंत्री अली हैदर अहमद के साथ अपनी मुलाकात के दौरान कहा कल के अंत्येष्टि समारोह में हमने SAARC की सच्ची भावना देखी। SAARC अभी भी जीवित है। SAARC की भावना अभी भी जीवित है।

प्रमुख खबरें

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म