Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 18, 2026

हाल ही में प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म 'स्पिरिट' नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है।

'रामायण' से टकराएगी स्पिरिट

इस बीच, संदीप ने फैंस को हिंट दिया कि वह 'स्पिरिट' से प्रभास का एक नया लुक और फिल्म की रिलीज डेट शेयर करेंगे। उन्होंने X पर लिखा, 'प्रभास अन्ना के प्यारे फैंस! मैं एक नया पोस्टर पेश करने जा रहा हूं, जिसमें चश्मे के पीछे प्रभास नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही नई रिलीज डेट भी सामने आई है। कुछ ही मिनट के बाद उन्होंने बताया कि 'स्पिरिट' अब दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी'।

'रामायण पार्ट 2' के साथ टकराव

नितेश तिवारी की 'रामायण पार्ट 2' दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। इस फिल्म में  रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे अद्भुत कलाकार नजर रख रहें। अगले साल दोनों फिल्मों का टकराव कैसा होता है।

'स्पिरिट' के बारे में

'स्पिरिट' को शुरुआत में मार्च 2027 में रिलीज किया जाना था। लेकिन इस फिल्म को आगे बढ़ाकर अगले साल अक्तूबर तक कर दिया गया है। तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में है।

प्रमुख खबरें

Mirzapur के Vindhyachal Dham समेत तीन मंदिरों में 1.84 करोड़ श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

क्रांति के लिए एकदम बेहतरीन जगह... France Protest पर Donald Trump का तंज

फ्लाइट में बम है! 12 साल की छात्रा की एक बात से मचा हड़कंप, जांच में नहीं मिला कुछ संदिग्ध

Dussehra Long Weekend पर दिल्ली से 6 घंटे की ड्राइव पर हैं ये 5 Hill Stations