घर में चींटियों का इस तरह निकलना भी होता है खास संकेत, जानिए इसका जीवन पर असर

By कमल सिंघी | Apr 27, 2020

अगर घर में से चींटियां निकल रही हैं तो यह भी आपके जीवन में होने वाली किसी बात को लेकर संकेत है। घरों में चींटियों का निकलना हम आम बात समझकर उस पर गौर नहीं करते हैं लेकिन यह बहुत बड़ी घटनाओं के बारे में संकेत देती हैं। चींटियां घर में ऊपर की ओर जा रही है या नीचे के ओर जा रही हैं। इसके अलावा आपके घर में आई चींटियों को कुछ खाने को मिल रहा है या नहीं यह भी होने वाली कई घटनाओं पर केंद्रीत होना माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: अक्षय तृतीया पर दान का है विशेष महत्व

लाल चींटियां घर में दिखे तो हो जाएं सावधान

अगर आपके घर में कहीं भी लाल चींटियां दिखाई देती हों तो सावधान हो जाएं। वरना कुछ बड़ा अशुभ हो सकता है। धार्मिक मान्यताओं पर गौर करें तो भविष्य की परेशानियों, विवाद, धन से खर्च होने के संकेत भी चींटियां देती हैं। अगर लाल चींटियां आपके घर आ रही हैं तो यह सभी अशुभ काम आपके साथ हो सकते हैं। लेकिन लाल चींटियां मुंह में अंडा लेकर घर से जाए तो यह अच्छे संकेत के रुप में देखा जाता है। चींटियों को खाने के लिए खाद्य पदार्थ डालना चाहिए। अगर चींटियां आपके घर में भूखी रहेंगी तो यह भी अशुभ संकेत माने जाते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिव-पार्वती का विवाह हुआ था त्रियुगीनारायण मंदिर, जानिए इसकी पौराणिक मान्यतायें

इस दिशा से आने वाली चींटियां शुभ

कुछ निश्चित दिशाओं से आपके घर चींटियां आती हैं तो आपके लिए यह शुभ संकेत हो सकता है। दरअसल काली चींटियां आपके घर में उत्तर दिशा से आती हैं तो आपके लिए शुभ संकेत होते हैं। इसके अलावा दक्षिण दिशा से आ रही हों तो यह भी फायदेमंद होगा। पूर्व दिशा से चींटियां आ रही हैं तो नकारात्मक सूचना आपके घर आ सकती है। पश्चिम दिशा से चींटियां आएंगी तो आपकी बाहर यात्रा के योग बन सकते हैं। 

- कमल सिंघी

प्रमुख खबरें

Assam NRC से बाहर 19 लाख लोगों को rejection slip अभी नहीं, Supreme Court में केंद्र का जवाब

मच्छर, हाथी, घोड़ा और बिच्छू… Gujarat के इन अजीब Surnames से जुड़ी कहानी सुनकर चौंक जाएंगे!

Pitru Paksha: श्राद्ध के भोजन में क्या बनाएं और किन चीजों से पूरी तरह करें परहेज

कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए सलमान खान, बोले- कमाल कर दिया पायलट जी, आपके साथ उड़ान भरना खुशी की बात होगी