दोमुंहे बालों की छुट्टी! घर पर बनाएं ये 2 मास्क, पाएं चमकदार, मुलायम बाल

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 22, 2025

मौसम बदलने के साथ-साथ बालों में ड्राईनेस भी बढ़ने लगती है। हेयर्य डल और फ्रिजी हो जाते हैं और साथ ही नीचे के बाल दोमुंहे होने लगते हैं। इस समस्या से हर कोई परेशान हो जाता है। अगर आप भी परेशान है दो मुंहे बालों को लेकर, तो यह लेख आपके लिए है। महंगे-महंगे शैंपू और कंडीशनर लगाने के बाद भी हेयर्स के दोमुंहे बाल खत्म नहीं हो रहे है। अब आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरुरत नहीं है, घर पर ही आसान तरीके से हेयर मास्क बना सकते हैं।

कोकोनट ऑयल और करी पत्ता का हेयर मास्क

अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं, तो आप नारियल का तेल और करी पत्ता का हेयर मास्क बना सकते हैं। करी पत्ता बालों की ग्रोथ और लंबाई को बढ़ाता है और नारियल तेल बालों को चमकदार बनाता है। इनमें लॉरिक एसिड और एंटी माइक्रोबियल होते हैं, जो स्कैल्प ड्राईनेस और बाल दोमुंहे को कम करता है।

कैसे बनाएं हेयर मास्क

- सबसे पहले आप एक कटोरी में 3 से 4 चम्मच नारियल तेल लेना है।

- अब इसमें 5 से 6 करी पत्ता पीसकर डालना है।

- फिर इन दोनों को चीजों को अच्छे से पकाना है।

- यह पक जाने के बाद इसे ठंडा कर लें और इसे बालों में लगाएं।

- 30 मिनट तक सिर में लगा रहने दें, इसके बाद शैंपू से साफ कर लें।

- इसके इस्तेमाल से दोमुंहे बालों की समस्या कम हो जाएगी।

केला और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

हेल्दी फैट्स और विटामिन ई की उच्च मात्रा ऑलिव ऑयल में पाई जाती है। इससे बालों में काफी पोषण मिलता हैं। केला में मौजूद सिलिकॉ बालों में होने वाली ड्राईनेस को कम करता है। यह दोनों को एकसाथ लगाने से दोमुंहे बाल खत्म हो जाएंगे।

कैसे बनाएं केला और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

- सबसे पहले आप एक पका हुआ केला लेना है फिर इसे कटोरी में डालकर अच्छे से मैश कर लीजिए।

- अब आप इसमें ऑलिव ऑयल को डल दीजिए।

- फिर आप इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और इसे 30 मिनट तक रहने दीजिए।

- अब आप शैंपू से बालों को साफ कर सकते हैं।

- आपके बाल भी हेल्दी हो जाएंगे और दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म हो जाएगी। 

प्रमुख खबरें

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा

FSSAI Controversy: भर्ती पर सवाल उठाने पर Activists के खिलाफ FIR, संस्था पर उठे सवाल

MP में Ambedkar Jayanti पर CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 8 से 14 अप्रैल तक भव्य आयोजन