शेन वॉर्न के असामयिक निधन से शोक में डूबा खेल जगत, दिग्गजों ने जताया दुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2022

नयी दिल्ली। स्पिन गेंदबाजी को नयी पर देने वाले आस्ट्रेलिया के महान स्पिनर शेन वॉर्न का थाईलैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शेन वॉर्न के असामयिक निधन पर समूचा क्रिकेट जगह गमगीन है और दुनिया भर से ट्विटर पर मौजूदा और पूर्व खिलाड़ियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है। 

इसे भी पढ़ें: 100वें टेस्ट से पहले कोहली को गांगुली ने दी शुभकामनाएं, बोले- मुझे पता है यह कितना एतिहासिक है, विराट के पास और बड़ी उपलब्धियों के लिए अब भी वक्त है

विराट कोहली: जीवन कितना अप्रत्याशित और अस्थिर है। एक ऐसे महान खिलाड़ी जिन्हें मैं मैदान से बाहर भी जानता था, उनके जाने पर विश्वास नहीं कर पा रहा हूं। क्रिकेट की गेंद को टर्न कराने वाले सबसे महान खिलाड़ी #जीओएटी (ग्रेटेस्ट आफ आल टाइम) 

युवराज सिंह: विश्व क्रिकेट के लिये दुखद दिन। पहले रॉडनी मार्श और अब शेन वॉर्न। दिल टूट गया है। वॉर्न के साथ खेलने की सुखद यादें हैं। वह स्पिन के जादूगर थे और क्रिकेट के लीजैंड। समय से पहले चले गए। उनकी कमी बहुत खलेगी। उनके परिवार को मेरी संवेदनायें। 

वीवीएस लक्ष्मण: बिल्कुल अविश्वसनीय। मेरे पास शब्द नहीं है। लीजैंड और महानतम खिलाड़ियों में से एक। इतनी जल्दी चले गए। उनके परिवार और दोस्तों को संवेदना। 

गौतम गंभीर: कुदरती प्रतिभा केसाथ उनके जैसे तेवर बिरलों में ही होते हैं। शेन वॉर्न ने गेंदबाजी को जादू जैसा बना दिया। आरआईपी। 

हरभजन सिंह: विश्वास नहीं होता कि शेन वॉर्न नहीं रहे। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे मेरे हीरो। इस पर विश्वास करने का मन नहीं करता। पूरी तरह से टूट चुका हूं। 

इसे भी पढ़ें: रोहित बोले- पुजारा, रहाणे की कमी पूरी करना मुश्किल लेकिन आगे देखना भी जरूरी

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी: काश यह खबर सच नहीं हो। एक लीजैंड और महान क्रिकेटर। यादों के लिये, खेल के लिये धन्यवाद शेन वॉर्न। आरआईपी। 

वीरेंद्र सहवाग: स्पिन को ‘कूल ’ बनाने वाले दुनिया के महानतम स्पिनरों में से एक शेन वॉर्न नहीं रहे। जीवन बहुत नाजुक है लेकिन इस पर भरोसा करना मुश्किल है। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें। 

इरफान पठान: शेन वॉर्न दर्शकों के पसंदीदा थे। स्पिन के जादूगर। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लीजैंड। आईपीएल जीतने वाले पहले कप्तान। उनकी कमी खलेगी। 

इसे भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में खास टारगेट वाले सवाल पर रोहित बोले- मैं 40 से ही खुश हूं बॉस

ब्रेंडन मैकुलम: नहीं नहीं। दिल टूट गया है। अभी से ‘द किंग’ की कमी खलने लगी। 

एडम गिलक्रिस्ट: (टूटे हुए दिन की इमोजी , कोई शब्द नहीं) 

भारतीय हाकी खिलाड़ी पी आर श्रीजेश: हमारे बचपन को खास बनाने वाला नहीं रहा। आरआईपी लीजैंड। 

भारतीय फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री: शेन वॉर्न के निधन की खबर से स्तब्ध हूं। उनके खेल को देखकर और प्रेरणा लेकर बड़े हुए। अपूरणीय क्षति। 

शोएब अख्तर: इस कमी से उबरने में काफी समय लगेगा। महान शेन वॉर्न अब हमारे बीच नहीं रहे। 

बाबर आजम : इस पर विश्वास करना मुश्किल है। क्रिकेट जगत के लिये अपूरणीय क्षति। अपनी जादुई लेग स्पिन से उन्होंने पीढियों को प्रेरित किया। आपकी कमी हमेशा खलेगी शेन वॉर्न। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को मेरी संवेदनायें। 

इसे भी पढ़ें: Breaking: नहीं रहे दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न, 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

शिल्पा शेट्टी (अभिनेत्री और राजस्थान रॉयल्स की पूर्व सह मालिक): लीजैंड हमेशा जीवित रहते हैं। 

शाहिद अफरीदी: क्रिकेट ने लेग स्पिन गेंदबाजी की यूनिवर्सिटी को खो दिया। अपने कैरियर की शुरूआत से मैं उनकी गेंदबाजी का कायल था और उनके खिलाफ खेलना हमेशा खास रहा। उनके परिवार को मेरी संवेदनायें।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra