भारत-पाकिस्तान जूनियर हॉकी मैच में जीती खेल भावना, खिलाड़ियों ने मैच के बाद किया हाई-फाइव

By Ankit Jaiswal | Oct 31, 2025

हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जूनियर हॉकी मुकाबले ने खेल भावना का एक अलग ही उदाहरण पेश किया है। जहां पिछले कुछ समय से दोनों देशों की क्रिकेट टीमों के बीच हाथ मिलाने को लेकर विवाद की स्थिति बनी रही, वहीं हॉकी खिलाड़ियों ने एक अलग रास्ता चुना है। बता दें कि सुल्तान ऑफ जौहोर कप में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों ने मैच के बाद एक-दूसरे से हाई-फाइव किया, जो खेल प्रेमियों के लिए एक सकारात्मक दृश्य रहा है।

वहीं टीम के डिफेंडर सुनील पीबी ने बताया कि “पाकिस्तान के खिलाफ मैच हमेशा दबाव वाला होता है। हार का सवाल ही नहीं उठता, लेकिन उस दिन मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ। फिर भी, यह एक शानदार मैच रहा।”

गौरतलब है कि भारत ने इस टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 के अंतर से हारकर रजत पदक जीता है। यह पिछले संस्करण के कांस्य पदक से एक कदम आगे की उपलब्धि मानी जा रही है।

बता दें कि रोशन कुजुर और सुनील पीबी अब हॉकी इंडिया लीग (HIL) में वेदांता कलिंगा लांसर टीम की ओर से खेलते नजर आएंगे। कुजुर पहले से टीम का हिस्सा हैं, जबकि सुनील हाल ही में मिनी ऑक्शन में टीम से जुड़े हैं। दोनों खिलाड़ियों का कहना है कि वे आने वाले सीजन में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।

इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि भले ही मैदान पर भारत-पाकिस्तान के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा तीखी रहती है, लेकिन खेल भावना और आपसी सम्मान अभी भी कायम हैं।

प्रमुख खबरें

Pakistan के Balochistan में दोहरा Attack, विद्रोही समूहों ने नसीराबाद में हमलों की जिम्मेदारी ली

Balochistan में फिर जबरन गुमशुदगी, Human Rights संस्था PAANK ने Pakistan पर उठाए गंभीर सवाल

Keralam में Priyanka Gandhi का LDF सरकार पर बड़ा हमला, बोलीं- युवा Jobs के लिए पलायन को मजबूर

पूर्व राजनयिक KP Fabian ने US को दिखाया आईना, बोले- यह अहंकार और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण