By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 30, 2026
नई दिल्ली, 24 जुलाई, 2026। दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए एम.ए. (एजुकेशन) तथा बी.ए. (एजुकेशन) पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर स्पॉट प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। विश्वविद्यालय ने इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना एवं प्रवेश कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया है।
एडमिशन कमिटी की अध्यक्षा डॉ सरोज मलिक ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह प्रक्रिया आरंभ करने से पूर्व वेबसाइट https://detu.delhi.gov.in अवश्य विजिट करें और आवेदन करने से पूर्व पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें।
दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी शिक्षक शिक्षा एवं शैक्षिक अनुसंधान के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को समकालीन शैक्षिक चुनौतियों के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं व्यावसायिक दक्षता से सशक्त बनाना है। विश्वविद्यालय का परिसर जी.टी.बी. नगर मेट्रो स्टेशन से लगभग 200 मीटर की दूरी पर स्थित है, जिससे अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय तक पहुँचना अत्यंत सुविधाजनक है।
अधिक जानकारी, प्रवेश अधिसूचना तथा ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।