भारत की पहली ट्रैक एथलीट हिमा दास का नाम खेल रत्न के लिए नामित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2020

नयी दिल्ली। वर्ष 2018 में शानदार प्रदर्शन करने वाली देश की शीर्ष फर्राटा धाविका हिमा दास के नाम की असम सरकार ने खेलरत्न पुरस्कार के लिये अनुशंसा की है। असम के खेल सचिव दुलाल चंद्र दास ने खेल मंत्रालय को पांच जून को अनुशंसा पत्र भेजा। असम के धींग गांव की रहने वाली 20 वर्ष की दास इस साल खेलरत्न के लिये नामित सबसे युवा खिलाड़ी है। 

इसे भी पढ़ें: खिलाड़ियों से बोले PM मोदी: कोरोना के खिलाफ ‘Team India’ के रूप में भारत को विजयी बनाना है 

हिमा ने 2018 में अंडर 20 विश्व खिताब के अलावा जकार्ता एशियाई खेलों में 400 मीटर में रजत, चार गुणा 400 मीटर रिले और महिला चार गुणा 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीता। उन्हें 2018 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter