दिल्लीवालों के लिए बड़ी खबर, वैक्सीन सप्लाई के लिए राजी हुई स्पुतनिक-वी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि स्पुतनिक वी के विनिर्माता दिल्ली को इस रूसी कोविड निरोधी टीके की आपूर्ति करने के लिए राजी हो गए हैं लेकिन टीके की कितनी खुराक मिलेंगी यह अभी तय नहीं हुआ है। केजरीवाल ने यह भी बताया कि दिल्ली में ब्लैक फंगस के करीब 620 मामले हैं और इसके उपचार में इस्तेमाल होने वाले एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की यहां पर कमी है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने पहलवान सुशील कुमार के चार साथियों को किया गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्पुतनिक वी के विनिर्माताओं के साथ बातचीत चल रही है लेकिन टीके की कितनी खुराकें मिलेंगी इस बारे में अभी कुछ तय नहीं हुआ है। हमारे अधिकारियों और टीका उत्पादकों के प्रतिनिधियों के बीच मंगलवार को भी मुलाकात हुई।’’ द्वारका के वेगास मॉल में दिल्ली के पहले ड्राइव इन थ्रु टीकाकरण केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मॉडर्ना और फाइजर के बनाए टीके बच्चों के लिए उपयुक्त हैं और केंद्र सरकार को बच्चों के टीकाकरण के लिए इन्हें खरीदना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि शुक्रवार को ऐसा एक और टीकाकरण केंद्र खोला जाएगा।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत