By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2021
मुंबई। बहुचर्चित एक्शन फिल्म स्क्वाड 12 नवंबर को डिजिटल (ओटीटी) प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म के जरिए अभिनेता रिनजिंग डेनज़ोंगपा और अभिनेत्री मालविका राज अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। स्क्वाड का निर्माण ज़ी स्टूडियोज और इंडियन मीडिया एंटरटेनमेंट ने मिलकर किया है जबकि इसके निर्देशक निलेश सहाय हैं।