IPL 2026: SRH कप्तान पैट कमिंस ने अपनी वापसी पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा?

By Kusum | Mar 26, 2026

आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। लेकिन उससे पहले कई टीमें अपनी इंजर्ड खिलाड़ियों से जूझ रही है। इस लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद का भी नाम शामिल है जो पहले से ही कप्तान पैट कमिंस की इंजरी और रिकवरी को लेकर असमंजस में है। जिसके चलते इशान किशन को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। हालांकि, खुद अब पैट कमिंस ने अपनी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 

दरअसल, बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट पर बात करते हुए दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पु्ष्टि की है कि उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है। हालांकि, कमिंस ने आईपीएल 2026 के पहले फेज को मिस करना लगभग तय है, लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि वो दूसरे फेज के शुरू होने से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। 

पैट कमिंस ने पॉडकास्ट में बताया कि वो हर तीसरे दिन नेट्स में गेंदबाजी कर रहे हैं। हमने एक प्लान तैयार किया है ताकि मैं टूर्नामेंट के बीच तक पूरी तरह से फिट हो सकूं। पूरी उम्मीद है कि मैं आईपीएल 2026 का दूसरा फेज और टूर्नामेंट का फाइनल खेलूंगा। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस