Sri Aurobindo Birth Anniversary: क्रांतिकारी और योगी थे श्री अरबिंदो घोष, स्वतंत्रता संग्राम में दिया था अहम योगदान

By अनन्या मिश्रा | Aug 15, 2025

आज ही के दिन यानी की 15 अगस्त को महान क्रांतिकारी और योगी श्री अरबिंदो का जन्म हुआ था। उन्होंने स्वाधीनता संग्राम के लिए जनमानस को तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस दौरान उनको जेल यात्रा भी करनी पड़ी थी। वह साल 1910 के के प्रभावशाली नेताओं में से एक थे। इसके अलावा श्री अरबिंदो एक भारतीय दार्शनिक, योगी, कवि और भारतीय राष्ट्रवादी थे। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर महान क्रांतिकारी और योगी श्री अरबिंदो के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

हालांकि पिता की इच्छा होने की वजह से उन्होंने परीक्षा दी, लेकिन उनकी इसमें रुचि नहीं थी। ऐसे में श्री अरबिंदो जानबूझकर घुड़सवारी की परीक्षा देने नहीं गये। दरअसल, उनका इस परीक्षा में सम्मिलित न होने का कारण अंग्रेजों की नौकरी के प्रति उनकी घृणा भावना थी।

इसे भी पढ़ें: Bhikaji Cama Death Anniversary: भीकाजी कामा ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विदेशी धरती पर फहराया था भारत का झंडा

स्वाधीनता संग्राम

श्री अरबिंदो ने 'वंदे मातरम' नामक अखबार का प्रकाशन किया। इस समाचार पत्र के जरिए उन्होंने तत्कालीन जनमानस को स्वाधीनता संग्राम के लिए तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाई थी। इस समाचार पत्रों में उनके संपादकीय लेखों ने उन्हें अखिल भारतीय ख्याति दिला दी। उस दौरान अंग्रेज कहते थे कि वंदे मातरम की एक-एक पंक्ति में राजद्रोह भरा है। जिसको इतनी चालाकी से छिपाया गया है कि उस पर मुकदमा नहीं चल सकता।

फिर साल 1908 से लेकर 1909 तक अंग्रेज सरकार ने श्री अरबिंदो को अलीपुर जेल में रखा था। इस दौरान जेल में रहते हुए उन्होंने ध्यान, धारणा और योगाभ्यास को समय दिया। जेल में रहते हुए उन्होंने भारतीय दर्शन और वेदों का अध्ययन भी किया जिसके बाद वे योगी बन गए। वहीं जेल से बाहर आने के बाद वह कोलकाता छोड़कर पुडुचेरी रहने के लिए चले गए। वहीं योगी बनने के बाद उन्होंने पुडुचेरी में आश्रम स्थापित कर लिया था। उन्होंने 40 सालों तक पुडुचेरी में रहकर पृथ्वी पर दिव्य जीवन के लिये प्रसार किया था।

प्रमुख खबरें

Iran में Khamenei के लिए मातम, USA-Israel को चेतावनी- जरा सी गलती पर होगा बड़ा हमला

Nothing Phone 4a खरीदने वालों को बड़ा झटका, New Launch से पहले तीसरी बार बढ़े दाम

Pro League में Team India का खराब प्रदर्शन, दिग्गज PR Sreejesh ने कोच Craig Fulton से पूछे चुभते सवाल।

FIFA World Cup 2026: Airport Security पर शांत खड़े रहे Lionel Messi, वायरल वीडियो ने मचाई धूम