श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 05, 2026

जयपुर, पांच नवंबर राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में स्थित केंद्रीय कारागृह में बैरक की तलाशी के दौरान नशीली वस्तु मिलने पर विवाद हो गया। तलाशी का विरोध करते हुए एक कैदी ने कथित तौर पर चाय पीने वाले मग से जेलर पर हमला कर दिया, जिसकी वजह से उनके हाथ में चोट आईं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, घायल जेलर हेमराज वैष्णव को जिला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली थाना पुलिस ने जेलर के पर्चा बयान के आधार पर कई कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जेलर वैष्णव ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि चार नवंबर को वह जेल में गश्त कर रहे थे तथी अपराह्न करीब डेढ़ बजे जेल अधीक्षक महावीर प्रसाद मीणा सुरक्षा प्रहरियों के साथ वार्ड संख्या तीन में तलाशी लेने पहुंचे।

बयान के अनुसार वैष्णव भी उनके साथ थे। बयान के अनुसार, बैरक संख्या आठ में तलाशी के दौरान कैदी पंकज के पास नशीली वस्तु मिली, इसके बाद जब कैदी हमजोत सिंह की तलाशी लेने लगे तो उसने विरोध शुरू कर दिया और चाय पीने वाले मग से जेलर पर हमला कर दिया। बयान में कहा गया है कि मौके पर मौजूद जेल कर्मचारियों दर्शना, प्रहरी प्रवीण कुमार और राकेश कुमार ने बीच-बचाव कर जेलर को बचाया।

जेलर ने आरोप लगाया कि कैदी रविन्द्र चारण, पंकज और संदीप हुड्डा के उकसाने पर हमजोत सिंह ने उन पर हमला किया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि रविन्द्र चारण ने करीब 15 दिन पहले उन्हें “देख लेने” की धमकी दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई विजय सिंह को सौंपी है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत