Sri Lanka में वीजा खत्म होने के बाद रहने पर 21 विदेशी अरेस्ट, 3 भारतीय भी शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026

कोलंबो, तीन नवंबर श्रीलंका में वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रहने के मामले में 21 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें तीन भारतीय भी शामिल हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि केंद्रीय अपराध ब्यूरो ने सोमवार रात कोलंबो के मध्य में स्थित मरदाना इलाके में छापेमारी कर इन विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए लोगों के बारे में पुलिस ने कोई अन्य जानकारी नहीं दी। श्रीलंका के अधिकारियों ने हाल के महीनों में कई विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य रूप से चीनी नागरिक शामिल हैं, जिन पर पर्यटक वीजा पर देश में रहकर साइबर धोखाधड़ी में शामिल होने का आरोप है।

प्रमुख खबरें

Trump के अच्छे या बुरे दिन आने वाले हैं? भारत से कितना अलग है अमेरिका का मिडटर्म चुनाव, नतीजों के बाद क्या-क्या बदलने वाला है

Jailer 2 ने दुनिया भर में 810 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, सोमवार को उड़ता तीर, दृश्यम 3 और अन्य फिल्मों की कमाई धीमी पड़ी

साझा संस्कृति समाज को जोड़ती है, Ayodhya Deepotsav इसका जीवंत उदाहरण: Yogi Adityanath

Adiala Jail में Imran Khan और बुशरा बीबी से मिले वकील सलमान सफदर