Sri Lanka ने चीन के साथ बड़े ऋण समझौते की पुष्टि की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2023

श्रीलंका की सरकार ने चीन के साथ अपने ऋणों के पुनर्गठन पर एक प्रारंभिक समझौता करने की पुष्टि की है। इसे नकदी संकट से जूझ रहे देश के आर्थिक सुधार में एक ‘‘बड़े कदम’’ के तौर पर देखा जा रहा है।

श्रीलंका पर 46 अरब अमेरिकी डॉलर का विदेशी ऋण है, जिसमें से करीब 52 प्रतिशत उसे चीन से मिला है। बयान में कहा गया कि सैद्धांतिक रूप से समझौते में करीब 4.2 अरब अमेरिकी डॉलर का बकाया ऋण शामिल है।

यह ‘‘ श्रीलंका की दीर्घकालिक ऋण स्थिरता को बहाल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और त्वरित आर्थिक सुधार का मार्ग प्रशस्त करेगा।’’ पुनर्गठन की जिन शर्तों पर सहमति बनी है, उससे श्रीलंका को अपने सुधार एजेंडे को लागू करने का मौका मिलेगा।

वित्त मामले के सचिव महिंद्रा सिरिवर्धने ने कहा कि यह समझौता श्रीलंका के आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने के लिए जारी प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वित्त राज्य मंत्री रंजीत सियाम्बलपतिया ने बुधवार को कहा था कि श्रीलंका को अपने विदेशी ऋण के पुनर्गठन का चीन का आश्वासन कर्ज में डूबे देश की आर्थिक स्थिति के लिए एक महत्वपूर्ण प्रगति है।

प्रमुख खबरें

Punjab Cabinet ने High Court के मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना, बोले- पराए धन को अपना बनाना सत्तारूढ़ दल खूब जानता है

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल