वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड सचिव ने इस्तीफा दिया

By Kusum | Nov 04, 2023

 वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। अपने लेकिन पिछले मुकाबले में भारत के सामने श्रीलंकाई टीम  का जो हाल हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। बता दें कि, श्रीलंका टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में 55 रन पर ही सिमट गई। भारत ने उसे 302 रनों से करारी शिकस्त दी थी। इस हार के बाद श्रीलंका क्रिकेट के सचिव मोहन डी सिल्वा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।     

भारत के खिलाफ हार के बाद श्रीलंकाई टीम सेमीफाइनल की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है।  इसके बाद देश के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने एसएलसी प्रशासन के सामूहिक इस्तीफे की मांग की थी। रणसिंघे ने एक बयान में इस हार के लिए चयन समिति और एसएलसी प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था। वहीं डी सिल्वा का इस्तीफा खेल मंत्री के आह्वान के बाद आया। शम्मी सिल्वा के नेतृत्व वाले एसएलसी प्रशासन ने वानखेड़े में हुई हार पर टीम प्रबंधन से जांच रिपोर्ट मांगी है। शम्मी सिल्वा को एससीएल का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया था। यह एसएलसी में उनका लगातार तीसरा कार्यकाल है। उनका वर्तमान कार्यकाल 2025 में समाप्त होगा।

वहीं अब श्रीलंका को अपना अगला मैच छह नवंबर को दिल्ली में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। टीम को अब तक सात मैचों में केवल दो जीत मिली हैं।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप