श्रीलंका में इमरजेंसी घोषित, पूरे देश में हिंसा-हंगामे से हालात हुए बेकाबू

By निधि अविनाश | Apr 02, 2022

देश के सबसे खराब आर्थिक संकट पर हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने शुक्रवार देर रात देशव्यापी सार्वजनिक आपातकाल की घोषणा कर दी है। श्रीलंकाई सरकार की सूचना के मुताबिक, राजपक्षे ने कहा कि सार्वजनिक सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था की सुरक्षा और आपूर्ति और आवश्यक सेवाओं के रखरखाव को सुनिश्चित करने के लिए आपातकाल की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि,  गुरुवार को राष्ट्रपति राजपक्षे के आवास के बाहर सैकड़ों प्रदर्शनकारी पुलिस और सेना के साथ भिड़ गए थे। पुलिस ने 53 लोगों को गिरफ्तार किया और कोलंबो और उसके आसपास शुक्रवार को कर्फ्यू लगा दिया।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Satnam Singh और Salman Khan ने नौकायन में जीता कांस्य पदक

एशियाई खेलों की Skeet Mixed Team में अनंतजीत और परिनाज ने जीता कांस्य पदक

Asian Games 2026: Team India ने शुरू की तैयारी, BCCI ने शेयर किया इनडोर नेट्स सेशन

Election Commission निष्पक्ष रहे, ISF सिंबल मामले में Calcutta High Court की तीखी टिप्पणी