श्रीलंका का प्रतिनिधिमंडल अमेरिका के लिए रवाना, आईएमएफ से मांगेगा चार अरब डॉलर का राहत पैकेज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2022

कोलंबो|  विदेशी मुद्रा के गंभीर संकट से जूझ रहे श्रीलंका में सरकार का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार को अमेरिका के लिए रवाना हो गया जहां वह चार अरब डॉलर का राहत पैकेज पाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से बात करेगा। नवनियुक्त वित्त मंत्री अली साबरी के नेतृत्व में यह प्रतिनिधिमंडल 19 से 24 अप्रैल के बीच अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से वार्ता करेगा।

श्रीलंका को इस साल सात अरब डॉलर के कर्ज का भुगतान करना है। 1948 के बाद से श्रीलंका के इतिहास में यह पहली बार है जब वह कर्ज का भुगतान करने में विफल रहा है।श्रीलंका प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (एसईसी) ने शनिवार को घोषणा की थी कि श्रीलंका के शेयर बाजार कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में कारोबार एक हफ्ते तक बंद रहेगा।

एसईसी ने कहा कि निवेशकों को बाजार के बारे में अधिक स्पष्टता एवं समझ पैदा करने का मौका देने के इरादे से कोलंबो स्टॉक एक्सचेंज में इस सोमवार से लेकर शुक्रवार तक कारोबार बंद रखने का फैसला किया गया है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, पटना में AISA और RYA कार्यकर्ताओं ने तोड़े बैरिकेड

न्यायपालिका पर दबाव बना रहे Rahul Gandhi, Eknath Shinde ने Supreme Court मार्च की निंदा की

Kanpur में BJP नेता को फार्महाउस पर बंधक बनाकर 15 लाख की डकैती

ना मतलब ना! US ने मानी शर्तें, फिर भी क्यों अड़ा ईरान?