Sri Lanka Crisis: पूरी कैबिनेट के इस्तीफे के बाद श्रीलंका में नए मंत्रिमंडल का होगा गठन, PM बने रहेंगे महिंदा राजपक्षे

By निधि अविनाश | Apr 04, 2022

श्रीलंका में हिंसा और राजनीतिक अटकलों के बीच 26 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है जिसके बाद एक नया मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। वहीं  प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे अपने पद पर बने रहेंगे। बताते चले कि,इमरजेंसी के बीच आधी रात को श्रीलंका की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री दिनेश गुणवर्धने ने देते हुए बताया कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके बड़े भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को छोड़कर सभी 26 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है।गुणावर्धन ने आगे कहा कि, सभी मंत्रियों ने अपने इस्तीफे के पत्र सौंपे ताकि राष्ट्रपति एक नया मंत्रिमंडल बना सकें।

इससे पहले दिन, राजपक्षे के इस्तीफे की खबरें सामने आई थीं, जिन्हें बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने खारिज कर दिया था। पीएमओ ने इन खबरों को झूठा बताते हुए खारिज कर दिया और कहा कि अभी तक ऐसी कोई योजना नहीं है। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे द्वारा आपातकाल की स्थिति घोषित करने के दो दिन बाद यह इस्तीफे आए हैं क्योंकि द्वीप राष्ट्र बढ़ती कीमतों, आवश्यक वस्तुओं की कमी और बिजली कटौती से जूझ रहा है। विरोध के हिंसक होते ही सरकार ने शनिवार को देशव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया। श्रीलंका के युवा और खेल मंत्री नमल राजपक्षे ने अपने इस्तीफे की घोषणा ट्विटर पर किया।बता दें कि, वह महिंदा राजपक्षे के पुत्र हैं।

इसे भी पढ़ें: बिहार: भारत-नेपाल सीमा के पास तीन रूसी गिरफ्तार, छह किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद

श्रीलंका सरकार ने सरकार की विफलता का विरोध करने के लिए राजधानी कोलंबो में लोगों को इकट्ठा होने से रोकने के लिए सोशल मीडिया साइटों को ब्लॉक कर दिया था। हालांकि, सरकार ने 15 घंटे बाद प्रतिबंध फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, टिकटॉक, स्नैपचैट, व्हाट्सएप, वाइबर, टेलीग्राम और मैसेंजर की सेवाएं बहाल कर दी गईं। 

प्रमुख खबरें

TN Assembly का ऐतिहासिक फैसला, NEET Resolution पास कर विजय सरकार ने Social Justice की ओर बढ़ाया कदम

Sawan Fasting Food: सावन के व्रत में बोरियत दूर करेंगे ये Crispy Arbi Kebab, बिना प्याज-लहसुन के ऐसे बनाएं Recipe

Sukhbir Badal का केजरीवाल को ओपन चैलेंज, पेपर लीक और Job Scams पर पंजाब के किसी भी University में करें बहस

Jharkhand Assembly स्थगित: छात्र प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई से BJP का भारी हंगामा