Sri Lanka के पूर्व मंत्री Keheliya Rambukwella दो मामलों में गिरफ्तार, मिली जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

श्रीलंका में भ्रष्टाचार और साजिश के आरोपों में पूर्व मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने यह जानकारी दी। रिश्वत या भ्रष्टाचार आरोप अन्वेषण आयोग (सीआईएबीओसी) ने एक बयान में बताया कि मंगलवार को उसने पूर्व मीडिया और स्वास्थ्य मंत्री रामबुकवेला को दो अलग-अलग मामलों के सिलसिले में गिरफ्तार किया।

रामबुकवेला को पहले भी अलग-अलग मामलों में तीन बार गिरफ्तार किया जा चुका है। फरवरी 2024 में, उन्हें तब गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए भारतीय ऋण सुविधा का इस्तेमाल करके घटिया दवाएं खरीदने के लिए कथित रूप से फर्जीवाड़ा किया था।। मई 2025 में, उन्हें मंत्रालय के कर्मचारियों की कथित तौर पर गैर-कानूनी भर्ती करने और राज्य को आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था।

जून 2025 में धनशोधन एवं बिना घोषित संपत्ति के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

प्रमुख खबरें

Jayant Chaudhary ने Delhi में जारी प्रदर्शनों पर उठाया सवाल, पुलिस सुरक्षा का किया बचाव

राजस्थान में कथित पुलिस ज्यादती के खिलाफ कॉजपा 10 दिन में करेगी बड़ा आंदोलन

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद