श्रीलंका के सचित्र सेनानायके को मैच फिक्सिंग मामले में जमानत मिली

By Kusum | Sep 25, 2023

श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर सचित्र सेनानायके को कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत से सोमवार को जमानत मिल गई। उन्हें खेल भ्रष्टाचार जांच ईकाई ने मैच फिक्सिंग के आरोपों में इस महीने गिरफ्तार किया था। अदालत ने उनके विदेश जाने पर भी रोक लगा दी थी।

सेनानायके ने 2012 से 2016 के बीच श्रीलंका के लिये एक टेस्ट, 49 वनडे और 24 टी20 मैच खेले हैं। उन पर लंका प्रीमियर लीग 2020 के दौरान मैच फिक्स करने की कोशिश का आरोप है। अदालत ने उन्हें 50 लाख श्रीलंकाई रूपये के निजी मुचलकों पर जमानत दी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।  

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई