कोरोना वायरस से निपटने के लिए श्रीलंका ने पूरे देश में लगाया कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

कोलंबो।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए श्रीलंका ने शुक्रवार से लेकर सोमवार तक देशभर में कर्फ्यू लगा दिया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने इसकी घोषणा की। इस घातक वायरस से दुनियाभर में 9,000 लोगों की जान जा चुकी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस : भारतीय अमेरिकी डॉक्टरों ने देश को बंद करने का अनुरोध किया

देश के चुनाव आयोग के 25 अप्रैल को होने वाले संसदीय चुनाव स्थगित करने की घोषणा के एक दिन बाद यह घोषणा की गई है। आयोग ने कहा है कि नई तारीख पर फैसला 25 मार्च के बाद किया जाएगा। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय ने कहा कि कर्फ्यू आज शाम छह बजे से लागू होने के बाद सोमवार सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। कोविड-19 संक्रमणों को रोकने के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय केन्द्र के अनुसार देश में इससे अभी तक 66 लोग संक्रमित हैं।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा