श्रीलंका के राष्ट्रपति ने राजनीतिक दलों से मतभेद भुलाने का आह्वान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2022

कोलंबो|  श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने रविवार को कहा कि सभी राजनीतिक दल अपने मतभेदों को भुला दें औरजनहित को ध्यान में रखें। गौरतलब है कि देश इस समय सबसे बुरे आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है और सरकार से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की जा रही है।

गोटाबाया ने ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर मैं एक बार फिर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ आने का आमंत्रण देता हूं।आइये राजनीतिक मतभेदों को भूलकर जनहित के लिए संघर्ष में हाथ मिलाएं।’’ इस बीच, डेली मिरर अखबार ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने यह कहते हुए इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है कि संसद में उनको बहुमत प्राप्त है।

हालांकि, राष्ट्रपति ने उनसे इस्तीफा देने की निजी तौर पर अपील की है। खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री ने स्पष्ट तौर पर राष्ट्रपति को सूचित किया है कि वह पद ऐसे समय नहीं छोड़ेंगे, जब वह आर्थिक संकट को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन राष्ट्रपति उन्हें हटाना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand