श्रीलंका ने भारत की सहायता से लग्जरी ट्रेन सेवा शुरू की, दो देशों के सबंध हुए मजबूत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 10, 2022

कोलंबो। श्रीलंका ने भारत द्वारा दी गई ऋण सहायता की मदद से देश के तमिल बहुल जाफना जिले को राजधानी कोलंबो से जोड़ने वाली एक लग्जरी रेल सेवा शुरू की है। इस इंटरसिटी रेल सेवा की शुरुआत रविवार को कोलंबो के माउंट लाविनिया उपनगर से उत्तर में जाफना के कांकेसंथुराई बंदरगाह उपनगर तक के लिए हुई। इस तरह रेल सेवा लगभग 386 किलोमीटर की दूरी तय करती है। श्रीलंका में स्थित भारतीय उच्चायोग ने इसे ‘‘भारत-श्रीलंका संबंधों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया। उच्चायोग ने ट्वीट किया, ‘‘रेलवे बुनियादी ढांचे को और मजबूती!!

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, इंडिगो रद्द करेगी 20 प्रतिशत उड़ानें

उत्तरी प्रांत के लिए आज शुरू की गई रेल सेवा, श्रीलंका के साथ भारत की विकास साझेदारी के दो प्रमुख स्तंभों को दर्शाती है - बुनियादी ढांचा विकास और देशव्यापी दृष्टि’’ भारत ने ऋण सुविधा के तहत एसी डीजल मल्टीपल यूनिट (एसी डीएमयू) दी थी। श्रीलंका की परिवहन मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची ने उद्घाटन के दौरान रेलगाड़ी की सवारी की और भारत के उप उच्चायुक्त विनोद के जैकब ने कोलंबो फोर्ट स्टेशन पर उनका स्वागत किया। भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका के विकास कार्यों में भारत का कुल योगदान 3.5 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जिसमें से करीब 57 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विशुद्ध रूप से अनुदान परियोजनाएं हैं।

प्रमुख खबरें

भारत समिट के नाम पर मोदी विरोध का षड़यंत्र

Kulgam में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोबारा मुठभेड़ शुरू, सर्च ऑपरेशन जारी

Seattle में दिवाली समारोह में बाधा पर अमेरिकी सांसदों ने Attorney General से की जांच की मांग

National School of Drama में चल रहा गजब का ड्रामा! उपाध्यक्ष Bharat Gupt ने प्रशासनिक टकराव से आहत होकर कार्यालय जाना छोड़ा