corona virus का डर, अब श्रीलंका ने चीनी नागरिकों को वीजा देने से रोका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2020

कोलंबो। स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा देश के पहले कोरोना वायरस संक्रमण का पता लगाने के एक दिन बाद श्रीलंका ने मंगलवार को चीनी यात्रियों के लिए आगमन पर वीजा देने की अपनी नीति पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख महामारी विशेषज्ञ सुदत सुरावीरा ने सोमवार को कहा कि 40 वर्षीय चीनी महिला वायरस से संक्रमित पाई गई। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से बाहर निकलते समय महिला की वायरस संक्रमण की जांच की गई थी। उन्हें संक्रामक रोगों के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें: श्रीलंका ने कोरोना वायरस के पहले मामले की पुष्टि की

कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आने के बाद श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चीनी नागरिकों के लिए आगमन पर वीजा नीति को निलंबित करने का आदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि चीन के यात्रियों को अब ऑनलाइन पोर्टल के जरिए वीजा के लिए आवेदन देना होगा। चीन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 100 को पार कर चुकी है। इससे संक्रमित मामलों की संख्या 4,500 से अधिक हो गई है।

 

इसे भी देखें- Coronavirus ने मचाई दुनियाभर में दहशत, क्या है इसके लक्षण और बचाव के उपाय

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tejashwi का दावा- मेरी भविष्यवाणी सच हुई, BJP ने Nitish Kumar को किया Highjack, अब JDU खत्म

ईरानी Warship पर US हमले से हिंद महासागर में तनाव, Rahul Gandhi ने PM Modi की चुप्पी पर उठाए सवाल

Prabhasakshi NewsRoom: War के छठे दिन तक Iran के 150 शहरों में हमले, हजारों लोग मरे, Trump-Netanyahu युद्ध को और तेज करेंगे

Middle East संकट में चीन की Peace Diplomacy, विदेश मंत्री वांग यी ने यूएई-सऊदी को किया फोन