श्रीलंका क्रिकेट के सीईओ का दावा, जनवरी 2021 में होगी इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशले डि सिल्वा ने दावा किया कि इंग्लैंड टीम का वह श्रीलंकाई दौरा अब अगले साल जनवरी में कराया जायेगा जो कोविड-19 महामारी के कारण मार्च में नहीं हो पाया था। इंग्लैंड ने करीब 10 दिन श्रीलंका में बिताये थे जिसमें उसने एक अभ्यास मैच खेला था, लेकिन इसके बाद दौरे को कोरोना वायरस महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया।

विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत यह दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला थी। डि सिल्वा ने ‘डेली न्यूज’ से कहा, ‘‘हम उस दौरे के कार्यक्रम को फिर से बनाने की प्रक्रिया में हैं जो स्थगित हो गया था। इंग्लैंड ने अगले साल जनवरी में इसे कराने का फैसला किया है लेकिन अभी तारीख तय नहीं हो पायी हैं।

प्रमुख खबरें

भारत में दो साल में बनेगा पहला स्वदेशी Civil Aircraft, Ram Mohan Naidu ने दी जानकारी

Rajya Sabha चुनाव में तीसरे उम्मीदवार के बजाय Akhilesh Yadav का ध्यान यूपी की 403 सीटों पर

Assam की Nagaon Lok Sabha Seat पर उपचुनाव: पहले दो घंटे में 17.68 फीसदी मतदान

Tamil Nadu Bypolls: मदुरांतकम और धारापुरम में सुबह तेज मतदान, 49 प्रत्याशी मैदान में